कोर्ट में पुलिसवाले की ऊंची आवाज पर जज भड़के, कहा-चलो मुर्गा बन जाओ
झज्जर। हरियाणा के झज्जर में एक
दरोगा को कोर्ट में वर्दी का रौब झाड़ना महंगा पड़ गया। उसके इस व्यवहार से
जज को गुस्सा आ गया। उन्होंने उसे ओपन कोर्ट में मुर्गा बनने की सजा सुना
दी। उसने जज से काफी मिन्नतें की लेकिन जज नहीं पिघले। शर्मसार एएसआई कोर्ट
रूम में ही सिर झुकाए खड़ा रहा। पांच घंटे बाद जब जज गए, तब जाकर उसे राहत
मिली।
वाकया झज्जर के एक कोर्ट में शनिवार को हुआ। सुबह 9 बजे कोर्ट लगी थी। वकील, कोर्ट स्टाफ और पेशी से जुड़े लोग आपस में बातचीत क रहे थे। तभी जज के रीडर के पास वर्दी में जिला पुलिस का एक एएसआई आया। एएसआई ने रीडर का नाम लेते हुए कड़क अदाज में केस के बारे में पूछा। एएसआई का यह अंदाज जज को खटक गया। जज ने ऊंची आवाज में बोलने का कारण पूछा। एएसआई ने कहा, "मैं पर्सनल केस के बारे में पूछने आया था।'' जज ने पूछा कि आप पर्सनल केस के बारे में वर्दी में आकर क्यों पूछ रहे हैं। कोर्ट में ऊंची आवाज में बात करते हैं और फिर बहस भी। इसके बाद जज ने कहा, "ऐसा करो आप मुर्गा बन जाओ, यही आपकी सजा है।'' एएसआई के पसीने छूट गए। उसने काफी मिन्नतें की और माफी मांगी। लेकिन जज ने अपना रुख नहीं बदला। जब एएसआई सिर झुकाए खड़ा था] तभी उसकी जेब में रखे मोबाइल फोन की घंटी बज उठी। इस पर जज ने तो कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके चेहरे पर आए भाव देखकर एएसआई तुरंत कोर्ट से बाहर गया। किसी को मोबाइल देकर फिर वहीं आकर खड़ा हो गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें