धोनी-कोहली में बेहतर कप्तान कौन? कपिल बोले- बाप-बाप होता है और बेटा-बेटा
Next
> साउथ अफ्रीका और भारत के बीच मोहाली में होने वाले पहले टेस्ट के बारे में कपिल ने कहा कि जीत काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि पिच कैसी बनी है।
> उन्होंने कहा, ''हमारी मजबूती को ध्यान में रख कर अगर पिच बनाई जाती है, तो भारत के लिए फायदेमंद होगा। हमें बैटिंग विकेट बनाने होंगे जो स्पिनर की मदद करें। अगर क्यूरेटर्स ऐसी पिचें बनाएंगे जो साउथ अफ्रीका की मदद करें तो जीत मुश्किल होगी।''
> इस दौरान कपिल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुंबई में पांचवें वनडे के दौरान क्यूरेटर्स से पिच को लेकर नाराजगी जाहिर करने वाले टीम इंडिया के डायरेक्टर का सपोर्ट भी किया है।
> कपिल ने कहा, ''जो हुआ उस मामले में मैं रवि के साथ हूं। सीरीज 2-2 की बराबरी पर थी। हमें ऐसी पिच बनाने की जरूरत थी जो भारत को सूट करे। इस बात में कोई बुराई नहीं है कि होम टीम का कप्तान अपने हिसाब से पिच की मांग करे। जब हम साउथ अफ्रीका जाते हैं तो हमें फास्ट और बाउंसी पिच पर खेलना पड़ता है।''
जयपुर. महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की कप्तानी की तुलना को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। मंगलवार को जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने धोनी-कोहली की कप्तानी की तुलना के सवाल पर कहा, ''बाप-बाप होता है, बेटा-बेटा होता है।'' बता दें कि धोनी के पास टी-20 और वनडे की कप्तानी है। वहीं, कोहली टेस्ट मैचों में टीम की कमान संभाल रहे हैं।
कपिल देव ने क्या कहा?
यहां एक क्रिकेट महोत्सव की शुरुआत के दौरान कपिल ने कहा, ''धोनी के अचीवेंट्स तक पहुंचने के लिए कोहली को अभी लंबी दूरी तय करनी होगी। हालांकि, वे एक ग्रेट बैट्समैन हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि वे भारत के कप्तान के तौर पर भी बेहतर साबित होंगे।''
साउथ अफ्रीका-भारत की टेस्ट सीरीज को लेकर क्या कहा?
> साउथ अफ्रीका और भारत के बीच मोहाली में होने वाले पहले टेस्ट के बारे में कपिल ने कहा कि जीत काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि पिच कैसी बनी है।
> उन्होंने कहा, ''हमारी मजबूती को ध्यान में रख कर अगर पिच बनाई जाती है, तो भारत के लिए फायदेमंद होगा। हमें बैटिंग विकेट बनाने होंगे जो स्पिनर की मदद करें। अगर क्यूरेटर्स ऐसी पिचें बनाएंगे जो साउथ अफ्रीका की मदद करें तो जीत मुश्किल होगी।''
> इस दौरान कपिल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुंबई में पांचवें वनडे के दौरान क्यूरेटर्स से पिच को लेकर नाराजगी जाहिर करने वाले टीम इंडिया के डायरेक्टर का सपोर्ट भी किया है।
> कपिल ने कहा, ''जो हुआ उस मामले में मैं रवि के साथ हूं। सीरीज 2-2 की बराबरी पर थी। हमें ऐसी पिच बनाने की जरूरत थी जो भारत को सूट करे। इस बात में कोई बुराई नहीं है कि होम टीम का कप्तान अपने हिसाब से पिच की मांग करे। जब हम साउथ अफ्रीका जाते हैं तो हमें फास्ट और बाउंसी पिच पर खेलना पड़ता है।''
गागुंली ने की कोहली की तारीफ
> इस बीच, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने विराट कोहली की तारीफ की है।
> गांगुली ने कहा, ''मैं कोहली का बहुत बड़ा फैन हूं। वह एक ऐसा कप्तान है जो फील्ड पर हमेशा मैच जीतना चाहता है। मैं उसके जुनून की कद्र करता हूं। मुझे उसके एग्रेशन और एटीट्यूड से प्यार है।''
> उन्होंने कहा, ''वह कभी हार सकता है और कभी जीत सकता है, लेकिन आपको पता होता है कि वह जीतने के लिए ही खेल रहा है।''
> हालांकि, गांगुली ने माना कि कोहली की असल परीक्षा टेस्ट मैचों में विदेशी पिचों पर होगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें