शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2015


मंथली सेविंग से जुड़ी ये पांच बातें रखें ध्यान, पैसे बचाने में मिलेगी मदद

 देश का बजट आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। बजट के बाद कुछ जरूरती चीजें महंगी होंगी तो कुछ सस्ती। ऐसे में लोगों को जरूरत है सही दिशा में अपना बजट प्लान करने की। जीवन में छोटी-छोटी बचत ही भविष्य का सहारा होती हैं, इसलिए बचत को अपनी आदत में शुमार करें। यह न सिर्फ आपके बुरे वक्‍त में काम आता है, बल्कि जरूरत के समय आपकी राह को आसान भी बना देता है। ज्‍यादतर लोगों की शिकायत होती है कि रूम रेंट, घर का खर्च, बच्‍चे की पढ़ाई के बाद बचत नहीं हो पाती है। लेकिन, बहुत सारे तरीकों से आप बचत कर सकते हैं।
1- कैसे करें हर महीने बचत
बचत की शुरुआत करने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि बचत करने में हम कहां छोटी-छोटी गलतियां करते हैं। हम में ज्‍यादातर लोग खर्च के बाद जो रकम शेष होती है उसकी बचत करना चाहते हैं, लेकिन यह बचत करने का बेहतर तरीक नहीं माना जाता है और इसमें बचत की संभावना कम होती है। इसके अलावा भविष्‍य के खर्चों का वर्तमान में आकलन कर बचत करने में भी असफल होने की संभावना बहुत अधिक होती है। बचत का सबसे बेहतर तरीका है वर्तमान और भविष्‍य की जरूरत को आंकते हुए बचत करना। यह वर्तमान खर्च और भविष्य में बचत को विभाजित करने में मदद करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें