गुरुवार, 19 फ़रवरी 2015


खो जाए डेबिट कार्ड तो कितना सुरक्षित है आपका अकाउंट, बैंक नहीं बताता ये बात

 आपके लिए एटीएम इस्तेमाल करना फिर से आसान हो सकता है। बैंक अपने ही एटीएम के इस्तेमाल पर अनलिमिटेड ट्रांजैक्शन की सुविधा एक बार फिर शुरू कर सकते हैं। नवंबर 2014 से एसबीआई, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी सहित दूसरे बैंकों ने उन ग्राहकों से भी अनलिमिटेड ट्रांजैक्शन की छूट खत्म कर दी थी, जिनका उसी बैंक में खाता है। लेकिन, एटीएम इस्तेमाल करने वाले लोगों को कुछ बातें याद रखनी चाहिए। बैंक की तरफ से बहुत सी जानकारियां ऐसी होती हैं जो छुपा ली जाती हैं। एटीएम रसीद के फायदे से लेकर डेबिट कार्ड के खो जाने पर अकाउंट कितना सुरक्षित है, ऐसी कईं जानकारियां बैंक आपको नहीं देता।
आज हम आपको बताएंगे ऐसी ही 6 बातें, जिनको लेकर बैंक शायद ही चर्चा करते हैं।
1- डेबिट कार्ड खो जाने पर आपका अकाउंट कितना सुरक्षित है?
अगर हम कार्ड के चोरी होने या खोने की बात करते हैं तो आपको बता दें कि आपके डेबिट कार्ड से अधिक सुरक्षित आपका क्रेडिट कार्ड है। कोई भी बैंक आपको इस बारे में नहीं बताएगा। अपने बैंकर से बात कर के अपने कार्ड के खोने या चोरी होने की स्थिति में सुरक्षा की जानकारी लें।
भारतीय स्टेट बैंक एक डेबिट कार्ड प्रोटेक्शन प्लान (CPP) देता है, जो इस तरह की परिस्थितियों में आपके लिए मददगार होता है। अपने बैंक से पता करें कि क्या उनके पास भी ऐसी कोई स्कीम है? इस तरह से आप अपने कार्ड को अधिक सुरक्षित कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें