WhatsApp पर वायरल मैसेज: फिक्स है वर्ल्ड कप, सेमीफाइनल में बाहर होगी इंडिय
खेल डेस्क.
वर्ल्ड कप-2015 को शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं और ग्रुप मैचेज खेले जा
रहे हैं। इसी बीच वॉट्सऐप पर वर्ल्ड कप के फिक्स होने का मैसेज वायरल हो
गया है। इस मैसेज में पहले मैच से लेकर फाइनल तक के विजेता का नाम बताया
गया है। भारतीय टीम के लिए बताया गया है कि वह सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया
से हारकर बाहर हो जाएगी। फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच
खेला जाएगा, जिसमें साउथ अफ्रीका जीत दर्ज कर पहली बार वर्ल्ड चैम्पियन
बनेगा।
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड मैच का भी खुलासा
मैसेज में शुक्रवार को खेले गए न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के मैच के
रिजल्ट का भी खुलासा किया गया है। इसमें न्यूजीलैंड को विजेता बताया गया
है। मैसेज में ये भी दावा किया गया है कि पाकिस्तान यूएई से भी हार जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इस बार वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ
अफ्रीका और इंडिया को खिताबी दावेदार बताया जा रहा है।
खुद को पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी पीएमएलएन की सोशल मीडिया टीम का
एक्टिविस्ट और मेंबर बताने वाले असलम ख़ान तनोली ने ट्वीट कर भारत-पाक मैच
के शुरू होने के समय ही पाकिस्तान की हार की घोषणा कर दी थी। तनोली ने यह
भी कहा कि वर्ल्ड कप में भारत का सफर लंबा होगा, लेकिन खिताब ऑस्ट्रेलिया
ही जीतेगा। उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं
जा पाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें