मंगलवार, 24 फ़रवरी 2015


 WC: भारत का स्वप्निल खेलेगा टीम इंडिया के खिलाफ, मुंबई का गांव करेगा चीयर

 भारत को वर्ल्ड कप में अपना तीसरा मुकाबला 28 फरवरी को यूएई के खिलाफ खेलना है। इस मैच की सबसे रोचक बात यह है कि एक भारतीय खिलाड़ी ही भारत के खिलाफ खेलेगा। जी हां, यह 100 फीसदी सही है। मुंबई के वसई के दरपाले गांव के स्वप्निल संयुक्त अरब अमीरात की टीम का हिस्सा हैं। करीब 30 साल के स्वप्निल प्रकाश पाटिल दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और टीम में बतौर विकेटकीपर शामिल हैं। स्वप्निल के यूएई टीम में शामिल होने से पाटिल परिवार ही नहीं, पूरा गांव गर्व महसूस कर रहा है। गांव वालों ने स्वप्निल की शान में बैनर लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया है।स्वप्नलि को सपोर्ट करता वसई के गांव का बैनर।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें