दक्षिण अफ्रीका से मैच के पहले कोहली बोले-हर मैच में सेन्चुरी नहीं लगा सकत
टीम इंडिया के उप कप्तान विराट कोहली
ने कहा है कि वे हर मैच में सेन्चुरी नहीं बना सकते। कोहली ने यह बात तब
कही जब दक्षिण अफ्रीका से मैच से पहले होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे
पूछा गया कि क्या वे रविवार के भी मैच में सेन्चुरी लगा सकते हैं। प्रेस
कॉन्फ्रेंस में
कोहली ने खुद के लिए नंबर पर तीन पर बैटिंग करने को 'बेस्ट' बताया है।
दक्षिण अफ्रीका से मैच से पहले होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित
करते हुए विराट कोहली
ने कहा, "मैंने कई मैच ऐसे खेले जिनमें मेरी बल्लेबाजी पोजिशन में प्रयोग
किए गए, ताकि टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी के लिए रणनीति तय की जा
सके। प्रयोग से नतीजा निकला कि मेरे लिए नंबर तीन बेस्ट पोजिशन है। इसी
क्रम पर मैं काफी समय से बैटिंग भी कर रहा हूं। हमें इसलिए सफलता मिली,
क्योंकि मैं या चोटी के तीन बल्लेबाजों में से किसी एक ने लगभग पूरी पारी
में बल्लेबाजी की।"
अब एक्सपेरीमेंट्स की जरूरत नहीं
कोहली ने कहा, "हमने टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ संयोजन तलाशने की कोशिश की। यदि हम कुछ प्रयोग करते हैं तो लोगों को धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। हमने कुछ प्रयोग किए और यदि वे नहीं चले तो माना गया कि टीम का पतन हो रहा है। हम ऐसा नहीं सोचते।" ट्राई सीरीज के दौरान उन्हें तीसरे और चौथे नंबर पर उतारने के प्रयोग का बचाव करते हुए कोहली ने कहा, "जब तक आप कोशिश नहीं करते तब तक आप नहीं जानते कि आप सही हो या गलत। आप गलतियां करते हो और उनसे सबक लेते हो।"

हर मैच है परीक्षा
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कल होने वाले मैच के बारे में कोहली से पूछा गया कि क्या इसमें भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की असली परीक्षा होगी, तो उन्होंने कहा, "कौन से मैच में नहीं होती।" कोहली ने कहा, "हमारे लिए हर मैच एक परीक्षा जैसा है। यहां तक कि जब हम कमजोर टीम से भिड़ते हैं तब भी यह बात करते हैं कि क्या वे हमें उलटफेर का शिकार बना सकते हैं? यह क्रिकेट का खेल है। हमें किसी को कुछ साबित नहीं करना है। हम इकाई के रूप में अच्छा खेलना चाहते हैं और इस विश्व कप में हमारा ध्यान इसी पर है।"

'साउथ अफ्रीका बेस्ट, लेकिन हम भी कम नहीं'
कोहली ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ जीत से टीम का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा, "इससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है कि हम नॉकआउट दौर में किसी भी टीम को हरा सकते हैं। यह कल के मैच में भी अहम साबित होगा। हम सभी जानते हैं कि दक्षिण अफ्रीका दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है और उनका बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा संतुलन है। उनका क्षेत्ररक्षण निश्चित तौर पर इंटरनेशनल स्तर का है। कल इस बाधा से पार पाना हमारे लिए कई तरह से मनोबल बढ़ाने वाला होगा।"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें