शनिवार, 14 फ़रवरी 2015


सीएम अरविंद केजरीवाल अपने पास कोई विभाग नहीं रखेंगे, सिसोदिया सबसे ताकतवर मंत्री

एनडीटीवी खबर - ‎42 मिनट पहले‎
नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा हो गया है। केजरीवाल कैबिनेट के सदस्य मनीष सिसोदिया ने बताया कि उन्हें दिल्ली का उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है, लेकिन खुद अरविंद केजरीवाल ने अपने पास कोई मंत्रालय नहीं रखा है। दिल्ली के पहले उप मुख्यमंत्री सिसोदिया के पास शहरी विकास, शिक्षा मंत्रालय, वित्त, योजना, राजस्व और निगरानी भी होगा। जबसे दिल्ली चुनाव के नतीजे आए हैं, एनडीटीवी इंडिया आपको लगातार बता रहा है कि मनीष सिसोदिया डिप्टी सीएम बनेंगे और सबसे ताक़तवर मंत्री भी होंगे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें